मेरठ 12 अक्टूबर (चमकता युग) मेरठ में छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के आरोपित झोलाछाप चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं होने पर किशोरी के स्वजन मंगलवार को सीओ से मिले।उन्होंने दरोगा से गिरफ्तारी नहीं होने की वजह पूछी तो उसने बताया कि आरोपित ने न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसी वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। दरोगा के यह शब्द सुनते ही सीओ आग बबूला हो गए और उन्होंने जमकर फटकार लगाई और आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए।लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी झोलाछाप चिकित्सक वहाब का क्षेत्र में ही क्लीनिक है। उसके बेटे कमर जावेद की घर के नीचे परचून की दुकान है। बीते चार सितंबर को क्षेत्र में ही रहने वाली एक किशोरी दुकान पर दूध लेने गई थी। इसी बीच झोलाछाप चिकित्सक वहाब किशोरी को दुकान के पीछे बने कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने वहाब को बंधक बना लिया। जिस वजह से क्षेत्रवासियों की आरोपित के बेटे दानिश और कमर जावेद से कहासुनी हो गई। गुस्साई पब्लिक ने दोनों बेटों समेत वहाब की पिटाई कर दी।सीओ के आदेश पर वहाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्वजन मंगलवार को सीओ कोतवाली से मिले। उन्होंने पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज सूरज पाल सिंह से आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने का कारण पूछा तो दारोगा ने बताया कि वहाब ने न्यायालय में अग्रिम जमानत अर्जी डाली है, जिस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने दरोगा को फटकार लगाते हुए कहां की अभी न्यायालय में उसने प्रार्थना पत्र दिया है। उस पर न्यायालय की तरफ से कोई आदेश नहीं हुए है। जिस आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment