Saturday, 2 October 2021

स्काउट गाइड ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन।


मेरठ 02 अक्टूबर (चमकता युग) उत्तर प्रदेश स्काउट,गाइड जिला संस्था मेरठ के तत्वाधान में महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दोनों की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गई।सर्वप्रथम रेखा शर्मा (जिला मुख्यायुक्त) मेरठ और डा.गौरव पाठक (जिला सचिव)मेरठ ने ध्वजारोहण किया,तत्पश्चात दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम हेतु स्काउट,गाइड,रोवर,रैजर ने क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया,जिसमें सभी ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया,इसमें 200 छात्र,छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर जनजागृति हेतु स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली,जिसमें सभी ने अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन पूनम रानी,ज्योति शर्मा,संजय गुप्ता ने किया। सहयोग रिहाना सुल्तान,शशी सागर,सुनीता चौधरी,ईशा जैन आदि ने किया। प्रथम,द्वितीय आने वाले महाविद्यालय और विद्यालय के छात्र,छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...