औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 17 नवंबर (चमकता युग) बीती रात औरैया से लहरापुर की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने कंचौसी नगर के ढिकियापुर बाजार निवासी संजीव कुमार के दरबाजे खड़े बिजली पोल में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से खम्बा टूट गया। खम्बा टूटने से बिजली आपूर्ति रही। लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं घटी और वाहन टक्कर मार कर भागने में सफल रहा। जिससे नगर के आधे हिस्से सहित बिहारीपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े सभी गाँव में लाइन टूटने से अंधेरा छा गया। टूटे खम्बे को ठीक करने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन मैन अधिक वेतन और स्थाई नौकरी की मांग को लेकर हड़ताल पर है। रात ग्यारह बजे से गाँव बिहारीपुर, ढिकियापुर, कंचौसी गाँव, बिझाई, सूखमपुर, दैहगाँव, बिनपुरापुर, आजादपुर, पूर्वा प्रसाद, रोशनपुर सहित कंचौसी कस्बे के बान बाजार, औरैया रोड, ढिकियापुर बाजार आदि मोहल्लों में अभी तक बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे परेशान उपभोक्ता जब पावर हाउस पोल ठीक कराने के लिए पहुँचे, तो वहाँ औरैया सब स्टेशन से भेजे गए लाइन मैन चंद्र शेखर ने बताया कि सब स्टेशन पर तैनात सभी लाइन मैन हड़ताल पर है अभी पोल ठीक होना की संभव नहीं है। पोल टूटने की समस्या से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में अवर अभियंता सुभाष यादव ने टूटे पोल को ठीक कराने के साथ-साथ शेष गाँव की आपूर्ति शीध्र वाहल कराने को कहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment