औरैया (कंचौसी संवादाता विपिन गुप्ता) 17 नवंबर (चमकता युग) दिबियापुर विधानसभा के जमौली गाँव में प्रवास सम्पर्क अभियान के तहत सरकार उलटा बैनर लगाकर कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा की विधायिका निर्मला संखवार ने वर्तमान प्रदेश सरकार भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने ग्रामीणों से जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। लेकिन पूरी बैठक में उलटा बैनर जस का तस ही बना रहा किसी भाजपाई ने बैनर सही नहीं किया। ग्राम जमौली में आयोजित कार्यक्रम में विधायिका ने ग्रामीणों की समस्याओं को सरकार उलटा बैनर लगाकर सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में गरीब, मजदूर और किसानों के एक से एक उमदा योजनाएं संचालित की है। आजादी के बाद बिजली को तरस रहे गाँवों को रोशन किया। लो वोल्टेज आदि समस्या से निजात दिलाने को जगह-जगह बिजली घरों की स्थापना कराई। बीमारी लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े इसलिए प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है। ग्रामीणों के 5 लाख तक के निशुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं, शौचालयों का निर्माण कराया गया है। वहीं गाँवों में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया। लेकिन सरकार की बैठक व भ्रमण बनवाए जाने वाले बैनर व पोस्टर उलटा लगाकर प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सर्व धर्म समाज की पार्टी है, जो उलटा बैनर लगाकर भला एवं विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी से गैर दल बौखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बेटियों को घर से निकलने में डर लगता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की प्रदेश सरकार में बेटियाँ पूरी तरह सुरक्षित हैं, बेटियाँ अब किसी भी समय आ जा सकती है। इससे पूर्व गाँव पहुँचने पर ग्रामीणों ने विधायिका का फूलों से स्वागत भी किया। कार्यक्रम में इंद्रपाल पाल सिंह, अमर पाल, अमित कुमार, विमल कुमार, आशीष कुमार, लल्ला तिवारी, सर्वेश कुशवाहा, राजू बाथम आदि भाजापाईयों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment