Saturday, 27 November 2021

संवाद फाउंडेशन ने किया अन्न सेवा का लगातार 47वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 27 नवंबर (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 47वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सम्मानित सदस्य फिल्म अभिनेता गिरीश थापर और कबीर विश्नोई के द्वारा आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत गिरीश थापर और कबीर विश्नोई के सहयोग से संस्था ने मैट्रो प्लाजा चौराहे पर रिक्शा चालकों और श्रमिकों को बिस्कुटों के पैकेटों का वितरण कर अन्न सेवा का कार्य किया। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। फिल्म अभिनेता गिरीश थापर और कबीर विश्नोई के द्वारा अन्न सेवा संकल्प में सहभागिता करने के लिए संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने गिरीश थापर और कबीर विश्नोई का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि गिरीश थापर और कबीर विश्नोई को सामाजिक कार्याे में सहभागिता करना बहुत अच्छा लगता है। प्रशान्त कौशिक, सतपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, डा.गौरव पाठक, संजय शर्मा, अंकुर दत्त, आदित्य शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...