Wednesday, 24 November 2021

59 वी वाहिनी स.सी.ब नानपारा द्वारा नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

              

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 24 नवंबर (चमकता युग) 59 वी वाहिनी स.सी.ब नानपारा के द्वारा नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसके तहत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में पड़ने समवाय के युवायों के लिए डी.सी.ए एवं हार्डवेयर नेटवर्किंग प्रशिक्षण का शुभ आरंभ लाइट इंस्टीट्यूट मिहिपुरवा में कराया गया। इस आयोजन का आरंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सौरव वर्मा द्वारा दिप प्रज्वलित करके किया गया। तद्पश्चात बल कार्मिक व ग्रामीण युवायों ने अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के संदर्भ में 59वी वाहिनी स.सी.ब के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार में बताया की सशस्त्र सीमा बल निरंतर सेवा सुरक्षा बंधुत्व के राह पर कार्य करती आ रही है। और ये बल हमेशा से सीमावर्ती ग्रमीणों को हर क्षेत्र में मदद करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। इस कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार निमोरिया सहायक कमांडेंट, निरीक्षक(सा.) बाल किशन जैसवाल, निरीक्षक(संचार) राजपाल, न.सी.सी कैडर्स, नवयुग इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक एवं बल के कार्मिक उपस्थिति रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...