
मोदीनगर 28 नवंबर (चमकता युग) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रचार देवेन्द्र चौधरी ने बताया है कि 4 दिसंबर से 28 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में जनसंख्या समाधान यात्रा शुरू कर रहा है। प्रदेश के 65 जिलों से होकर जाने वाली इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय कार्यालय गाजियाबाद से शुरू होकर मोदीनगर के रास्ते मेरठ के लिए चलेगी और समापन भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में एक बड़ी सभा के साथ रामलला के दर्शन करके समाप्त होगी।प्रमोद कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मील का पत्थर साबित होगी इस यात्रा का मेन उद्देश्य है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। यह कानून दो बच्चों का हो जो तीसरे बच्चे पर जाए उसकी सारी सब्सिडी वोटिंग डालने का अधिकार व्यस्त सारी सरकारी सुविधा समाप्त की जाए और तब भी ना माने तो 4 बच्चे पर जाए तो सारी सरकारी सुविधाएं वोटिंग डालने का अधिकार व सब्सिडी के साथ साथ दंपत्ति को 10 साल का कारावास भी हो। जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी पर सख्त एक समान जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू हो। मोहित त्यागी जिला महासचिव ने कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होगा जब तक इन समस्याओं का समाधान संभव नहीं है जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले करीब 8 साल से शांतिपूर्ण जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहा है। अब यह मुद्दा जन:जन की आवाज बनने लगा है हर समझदार व्यक्ति मानने लगा है। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी है।
जितेंद्र शर्मा संरक्षक जिला गाजियाबाद ने कहा कि प्रदेश सरकार को और सरकार सभी इस मुद्दे पर गंभीर हैं। इसलिए हम सब एकजुट हो जाएं तो जल्द ही प्रदेश में यह कानून लागू हो जाएगा। शालिनी शर्मा विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग मुरादनगर ने कहा की मुरादनगर और मोदीनगर में जनसंख्या नियंत्रण यात्रा में शामिल सभी भाई बहनों का फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत होगा। उषा चौधरी विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग मोदीनगर ने कहा की बढ़ती जनसंख्या और टक्के संसाधन देश के लिए खतरा है। देश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है। देवेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि इस यात्रा में अपने संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र धामा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ आदि और कार्यकर्ता उनके अलावा बड़ी संख्या में देशभक्त शामिल रहेंगे।
इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, अनुज त्यागी, जितेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी, जसविंदर दोसा, सतीश चौधरी, उषा चौधरी, जी.शर्मा कचोरी, अनिल शर्मा, ललित गोयल एडवोकेट, सचिन गोयल, शालिनी शर्मा, रोहित शर्मा, जयवीर जागी, भोजपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment