Sunday, 28 November 2021

कानपुर: वीएसएसडी कॉलेज परिसर में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू के लिए पहुंची वन विभाग की टीम



कानपुर 28 नवम्बर (चमकता युग) कानपुर में नवाबगंज स्थित वीएसएसडी डिग्री कॉलेज परिसर में तेंदुआ निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात कॉलेज परिसर में कुछ हलचल होने पर कर्मचारियों ने सीसीटीवी देखा।जिसमें तेंदुआ दिखने की पुष्टि हुई। आनन-फानन कर्मचारियों ने वन विभाग व संबंधित थाने की पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही चिड़ियाघर प्रशासन, वन विभाग और नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।प्राचार्य विपिन कौशिक के मुताबिक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि दो तीन दिन से कॉलेज के अंदर कुत्तों की संख्या भी कम हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ उस क्षेत्र में कई दिनों से है। तेंदुआ निकलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल मे छुपे होने के कारण तेंदुआ नजर नहीं आया। ड्रोन से सर्च अभियान शुरू किया गया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...