मोदीनगर 28 नवंबर (चमकता युग) पंजाबी संगठन मोदीनगर द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत शहर अध्यक्ष अजय ग्रोवर के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर बोलते हुए अजय ग्रोवर ने कहा कि हम इस बार मोदीनगर के हर वार्ड से हर पंजाबी परिवार को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से निवेदन किया कि वह स्वयं आगे आएं और संगठन के लोगों से मिलकर अपना सदस्यता फार्म जरूर कंप्लीट करें। पंजाबी संगठन के प्रदेश संयोजक ललित अरोड़ा ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में जोरों-शोरों से चलाया जाएगा और इसके द्वारा इस बार हम अपने समाज के बारे मे ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। इस बार उनका ब्लड ग्रुप भी संकलित किया जाएगा जिससे जरूरत पड़ने पर किसी की भी मदद ब्लड द्वारा की जा सके साथ ही इस बार यह भी कोशिश की जाएगी कि जो पंजाबी समाज में गरीब परिवार है उनके बारे में जानकारी जुटाई जाए और जहां मदद की जरूरत हो वहां मदद भी की जाए। युवा अध्यक्ष अंकुर अरोड़ा एवं युवा महासचिव हिमांशु थापर ने कहा कि युवा टीम इस बार पूरे जोरों-शोरों से घर-घर जाकर हर सदस्य का फार्म भरवाएगी एवं मोदीनगर के हर कोने से हर एक परिवार को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संगठन के चीफ सेक्रेटरी संजय नैयर ने कहा कि सदस्यता अभियान में इस बार युवाओं एवं महिलाओं का परस्पर सहयोग लिया जाएगा। जिससे संगठन मजबूत हो और हमारे समाज को इससे निश्चित ही लाभ होगा। इस अवसर पर राजकुमार खुराना को मोदी नगर एवं लोकेश डोडी को गोविंदपुरी क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर बनाया गया व मोदी क्षेत्र में हिमांशु थापर एवं जगदीश मदान को सदस्यता अभियान का इंचार्ज बनाया गया। गोविंद क्षेत्र की जिम्मेदारी मुकुल मेंहदीरत्ता, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार सरबजोत सिंह को दी गई। इस अवसर पर संगठन के कुशल युवा संगठन के कोषाध्यक्ष जतिन अरोड़ा, आशीष अरोड़ा फैशनर, साहिल नारंग, कपिल कोचर, आशीष अरोड़ा, शिवम कोहली आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 28 जून (चमकता युग)। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के प्रबन्ध न...
No comments:
Post a Comment