Wednesday, 24 November 2021

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिज्ञा पत्र का किया वितरण।

बिजली बिल ऑफ-कोरोना काल का बकाया साफ।

मोदीनगर 24 नवंबर (चमकता युग) शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजनों ने भाजपा भगाओ, महगांई हटाओ का नारा बुलंद किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रतिज्ञाएँ पत्र गुरु नानक पुरा मार्केट, आन्नदी पुरा, गांधी मार्केट, सत्य नगर, आर्दश नगर, कस्बा रोड आदि विभिन्न मौहल्लों, में घर-घर घूम कर लोगों से कांग्रेस प्रतिज्ञओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कमेटी इंटक उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र बांटने हेतु झंडी दिखाकर शहर कांग्रेस कमेटी कांग्रेसजनों को रवाना किया। जिसमें मुख्य रूप से चुनाव टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत भागीदारी, छात्राओं को स्मार्ट फोन, और स्कूटी, सालाना तीन गैस सिलेंडर, मुफ्त, किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 में गेहूँ-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान, बिजली का बिल माफ-कोरोना का बकाया माफ दूर करेंगे। कोरोना की आर्थिक मार, 25 हजार, 20 लाख को सरकारी रोजगार, संविदा कर्मचारियों का नियमितकरण, कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा , दस लाख रुपये तक इलाज सरकारी का वचन निभाने का उत्तर प्रदेश की प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने की है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा के अतिरिक्त सुरेश शर्मा प्रवक्ता इंटक, जोगेश नेहरा राष्ट्रीय सचिव किसान विभाग शहर महासचिव नन्दकिशोर शर्मा, प्रवक्ता डा.जे.पी सिंह, मंजू राणा, निर्मल पाल, नईमखान, गुलबीर बीर, मुकुल शर्मा, पोलूस मसी, सतबीर त्यागी, ममता शर्मा,  राम प्रवेश, अरूण शर्मा, नितिन कुमार, सलमान मेहदी, ओम शर्मा, प्रमोद कुमार, महेन्द्र शर्मा, कवर पॉल, हेमंत तलुजा, अकमल वैग, आत्म प्रकाश शर्मा काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...