मेरठ 19 नवंबर (चमकता युग) थाना लालकुर्ती क्षेत्र के जम्मू एंड कश्मीर में 36 घंटे पूर्व गोदरेज के डीलर हर्ष गुप्ता से हुई लूट की घटना का शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने राजफाश कर दिया है। डीलर के पूर्व कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ रैकी की लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा पकडे गये अपराधियों से एक बाइक व लूटी गयी रकम 1.43 लाख रूपये को बरामद कर लिए है। पुलिस लाइन के सम्मलेन कक्ष में मीडिया को जानकारी देते हुए एस.पी सिटी विनीत भटनागर ने बताया 36 घंटे पूर्व लालकुर्ती जम्मू कश्मीर बैंक के पास स्वामी पाडा निवासी गोदरेज के डीलर से बदमाशों ने तंमचे के बल से तीन लाख रूपये लूट लिये थे। उन्होने बताया घटना के बाद बदमाशों को पडकने के लिये एस.ओ.जी टीम को लगाया गया था। सी.सी.टी.वी फूटेज में बदमाशों की पहचान कर तीनो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उन्होने बताया कि गया मौहम्मद जैद निवासी पहलाद नगर लिसाडी गेट हर्ष गुप्ता के यहां पर तीन साल से नौकरी कर रहा था। कुछ ही दिन पहले उसने नौकरी छोडी थी। उन्होने बताया मौ.जैद ने अपने साथी दानिश व अर्श निवासी ढवाई नगर व कांच का पुल लिसाडी गेट के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होने बताया मौहम्मद जैद को अच्छे से पता था कि हर्ष किस बैक में पैसा जमा कराने के लिये जाते है। उन्होने पकडे गये अपराधियों से लूटी गयी रकम 1.43 लाख रूपये, बाइक व तंमचा को बरामद किया है। उन्होने घटना का अनावरण करने पर एस.एस.पी के निर्देशन पर टीम को 5 हजार रूपये नकद पुरस्कार दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment