Saturday, 20 November 2021

कृषि कानून वापस लेने से किसानों का भला नहीं होगा।

औरैया (कंचौसी संवादाता विपिन गुप्ता) 19 नवंबर (चमकता युग) केंद्र सरकार को शीघ्र समर्थन मूल्य घोषित करना चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नाम सम्बोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा को चुनावी स्टैंड बताते हुए मौलिक अधिकार रक्षा मिशन के संस्थापक दिनेश चंद कुशवाहा ने अपने विचार कंचौसी अम्बेडकर पार्क के पास किसानों की आयोजित बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार किसानों का सच्चे मन से भला चाहती है तो उसे इसके साथ-साथ हर किसान के लिए सरकारी मूल्य पर फसल की खरीद अनिवार्य रूप से करने की घोषणा लिखित में करनी चाहिए तभी उनकी आय दुगनी करने का सपना पूरा होगा। संस्था के महामंत्री गिरीश सिकरवार ने इसे चुनावी जुमले वाजी बताते हुए आगामी चुनाव में किसानों की नाराजगी को साधने के लिए जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बताया है, आगे उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आन्दोलन के दौरान मृत हुए किसानों के प्रति समवेदना को सोची समझी रणनीति करार दिया। इससे किसानों को सचेत रहने की आवश्यकता है, जिसके लिए उनकी संस्था द्वारा गाँव-गाँव चौपाल आयोजित कर दो माह तक पहले ही बताया जाता रहा है और आगे भी किसानों की लड़ाई में साथ रहेंगे। बैठक में सूरजनाथ सपेरा, मान सिंह, राम औतार, प्रदीप राठौर, शिवम यादव उर्फ टोनू, मयंक सविता, मुन्नू खान,  जहीर मोहम्मद, टिंकू दोहरे, आदि किसान समलित थे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...