Tuesday, 23 November 2021

गांव गुमी में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस केक काट कर।



मेरठ 22 नवंबर (चमकता युग) मेरठ दक्षिण विधानसभा के गांव गुमी में समाजवादी नेता कर्मवीर गुमी के निवास पर समाजवादी पार्टी के जनक संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार  मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता सपा नेता कर्मवीर गुमी ने की तथा संचालन सपा नेता पुष्पेंद्र कसाना ने किया तथा इस अवसर पर मुलायम सिंह के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई। मेरठ दक्षिण विधानसभा से आए गणमान्य लोगों ने नेता जी को शुभकामनाएं बधाई देते हुए 2022 में फिर से समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।  मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब 1989 में नेताजी पहली बार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बनी तो किसानों पिछड़ों सहित हर वर्ग के उत्थान का कार्य किया फिर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनी व फिर 1998 में भारत के रक्षा मंत्री बनकर देश के सैनिकों को सम्मान देने का कार्य किया फिर 2003 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर सेवा की सभा में मुख्य रूप से मेरठ दक्षिण विधानसभा के सभी गांव से लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एड. सतीश चौधरी, मो. शहजाद सौलाना, शिवकुमार शर्मा, विजय सिंह भडाना  आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर गिरेंद्र प्रधान गुमी, इंजी.जगदीश, सुमित टिकल, विपिन नागर, लख्मीचंद, रणबीर सिंह, बलराम, रामवीर सिंह, सोनू जाटव, ज्ञानेंद्र, राजकरण पहलवान, ऋषि पाल, राजेंद्र प्रधान, फैयाज सोची, कमल, सुमित, रामवीर, सुशील, रामे, अनिल, कपिल, मनीष एड., इकबाल, जयप्रकाश उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...