मेरठ 22 नवंबर (चमकता युग) भाजपा महिला मोर्चा का आई.आई.एम.टी विश्वविद्यालय गंगानगर में सोमवार को कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 14 जिलों से लगभग पंद्रह सौ महिलाओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में औरैया निवासी राज्यसभा सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य व राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत रही। दीप्ति रावत ने प्रियंका गांधी के अभियान लड़कियों हु, लड़ सकती हूं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि हाथी के दांत दिखाने के व खाने के कुछ और होते हैं। उत्तर प्रदेश में 40% महिलाओं को आरक्षण देने के बात कांग्रेस की पूरी तरह झूठी है। जब सरकार कांग्रेस की थी वह सब कुछ नहीं कर पाई तो अब क्या करेगी। आई.आई.एम.टी विश्वविद्यालय गंगानगर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के कमल शक्ति संवाद विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 9 प्रबुद्ध महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें अनीता राणा, अलका श्रीवास्तव, रश्मि आर्य, अदिति चंद्रा, मीरा तोमर, अतुल शर्मा, डा.सौम्या कौशिक, सविता चौधरी व राजेश्वरी चौधरी शामिल रही। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने केंद्र सरकार की उज्जवल योजना जन-धन-योजना समेत कई योजनाओं का बखान किया कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सर्वाेच्च दिया है। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि देश के कई संगठन किसानों को बर्बाद करने में लगे हैं। कार्यक्रम प्रभारी गाजियाबाद से पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजिका डा.रश्मि रावल, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, कविता सिरोही, ज्योति चौहान, अंजू चौधरी, दीपमाला, संतोषी, अनीता चौहान मोनिका पंडित, अचला, तुलसी भारद्वाज, भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी, रुचि गर्ग आदि महिलाओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment