मेरठ 10 नवंबर (चमकता युग) मोदीपुरम में स्थित कृषि विश्वविद्यालय में 11 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने बुधवार को जाकिर कॉलोनी में मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काजी शादाब ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को कामयाब बनाना है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समाज के लोगों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से मौलाना हारून, कारी मुकर्रम, शाहिद महमूद एडवोकेट, मुख्तियार अली, हाजी हबीब अंसारी,कारी आसिम, डा.अफजाल आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment