Saturday, 13 November 2021

महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन।

बहराइच (संवादाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 12 नवंबर (चमकता युग) जनपद बहराइच में समाजवादी पार्टी द्वारा जिला महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि ललिता कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा एवं जरीना उस्मानी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा बहराइच रही। मुख्य अतिथि का समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जरीना उस्मानी प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया।विधानसभा चुनाव 2022 और प्रचार प्रसार किया और विपक्ष पर साधा निशाना कहा। सम्मेलन में कहा गया कि महंगाई चरम सीमा पर है और व्यापार ठप पड़ रहे है युवा बेरोजगार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, जिला उपाध्यक्ष जफरउल्लाह, बंटी एवं पार्टी कार्यकर्ता, महिला सभा मंजू देवी, माधुरी वर्मा, नानपारा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...