Thursday, 4 November 2021

दिलशाद अहमद ने दी सभी भाजपा पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं।

मेरठ 04 नवंबर (चमकता युग) दिलशाद अहमद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को दीपावली की शुभकामनाएं दी  व मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद के आवास पर जाकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई को बधाई दी। क्षेत्रीय पश्चिम के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल को आवास पर जाकर व गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही बधाई देने वालों में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री नौशाद अहमद, महानगर उपाध्यक्ष राशिद मेवाती, मंत्री हाजी तुफैल व नौशाद आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...