औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 16 नवंबर (चमकता युग) कंचौसी में छुट्टा गौवंश रेल यातायात के लिए बड़ी मुसीबत बनते जा रहे हैं, आए दिन छुट्टा जानवर किसी न किसी ट्रेन की चपेट आ जाता है जिससे ट्रेनें लेट हो जाती है। ऐसा ही हादसा डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डी.एफ.सी) पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे कंचौसी स्टेशन नजदीक पर एक गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। तेज आवाज होने पर लोको पायलट ने इंजन के बम्फर हाईट को जाँच के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। करीब 30 मिनट तक रेल रूट बाधित रहा। शाम चार बजे तक डी.एफ.सी पर माल गाड़ियों का संचालन शुरू हो सका। घटना मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है। कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास इटावा से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से गाय टकरा गई। लोको पायलट व गार्ड ने न्यू कंचौसी स्टेशन को सूचना दी। पीछे आ रही एक मालगाड़ी कंचौसी आउटर पर रोकी गई। स्टेशन से पहुँचे कर्मचारियों ने बंफर हाईट में फंसे लोथड़े को बाहर निकाला। सब सामान्य देख मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पीछे खड़ी मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment