मेरठ 30 दिसंबर (चमकता युग) शताब्दी नगर में आम आदमी पार्टी मेरठ 49 दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी ओमदत्त त्यागी के द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सेक्टर 4 सी शताब्दी नगर मेरठ में टेंपो चालक दानिश ने किया व प्रचार वहान का फीता कटकर आप उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी सोमेंद्र ढाका द्वारा जिला प्रभारी सी.एम चौहान, जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी व पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की स्थापना में उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान है। हम 403 सीट पर चुनाव 2022 में लड़ रहे है। यह वो वक्त है जब सभी मतभेद भुलाकर आम आदमी पार्टी का समर्थन करे। चंडीगढ़ के अप्रत्याशित परिणाम आये है। दिल्ली सरकार के जनहित के काम गिनाने लगे तो एक पूरी किताब लिखी जाएगी। सी.एम चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जो कमजोर समझने की भूल करते हैं उनको चंडीगढ़ में पार्टी की जीत को देखना चाहिए। उन्होंने केजरीवाल की 2 जनवरी में होने वाली महारैली में सभी को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। जो आम आदमी पार्टी की दिशा तय करेगी, दिल्ली में जो सुविधाएं हैं वो उत्तर प्रदेश में भी होनी चाहिए। ओम दत्त को जिताएंगे तो यहां भी सभी वो ही सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली में मिल रही है। आम आदमी पार्टी से कंधा से कंधा मिलाके चले और पार्टी को मजबूत करें। इसके उपरांत शाम 4रू00 बजे मेरठ 48 शहर विधानसभा से प्रत्याशी कपिल शर्मा द्वारा घंटाघर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया और आम आदमी पार्टी मेरठ के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता से आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया और 2 जनवरी को लखनऊ में होने वाली केजरीवाल की महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया। इस अवसर पर डा.गुरमिन्दर सिंह, दीपक चौधरी, एस.के शर्मा, तरीकत पंवार, फ़ारूक़ क़िदवई, प्रशांत त्यागी, बबली देवी, मदन सिंह मान, अखिलेश, साजिद, ताहिर, तेजस चौहान, साकिब, हर्ष वशिष्ट, डा.साजिद, शादाब महिगिर, तस्लीम मौजूद रहे तथा देशवीर सिंह, संजीव शर्मा, निर्मेश त्यागी, संजय जोशी, विशाल शर्मा इत्यादि ने अपने विचार रखे। आप माइनॉरिटी विंग उ.प्र प्रदेश उपाध्यक्ष डा.गुरमिन्दर सिंह ने मंच संचालन किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment