मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) थाना कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। जिसके चलते वहां पर काम कर रहे 4 लोगों ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू किया। बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में अब्दुल वहाब की नमकीन बनाने की फैक्ट्री है शनिवार सुबह फैक्ट्री के कर्मचारी पहली मंजिल पर नमकीन बना रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के चलते मीटर का एक तार प्लास्टिक के ऊपर जा गिरा। इतनी देर में ही फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही वहां पर भगदड़ मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे चार लोग छत से कूद गए। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते नमकीन फैक्ट्री में आग लगी थी। उसमें रखा हजारों का माल जलकर राख हो गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment