मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के अंजुम पैलेस के पास बह रहे नाले में बदमाशों ने एक महिला की हत्या करके उसके शव को कंबल में बांधकर नाले में फेंक दिया। नाले में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि महिला का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अंजुम पैलेस के पास बह रहे नाले में सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले में पड़ी कंबल की गठरी बंधी हुई दिखाई दी। उन्होंने हिम्मत करके गठरी को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद उसे खोला तो उसमें महिला का शव बरामद हुआ। शव देखकर उनके हौश उड़ गए। शव मिलने की सूचना से आसपास के लोग भी शव की शिनाख्त के लिए अंजुम पैलेस की तरफ दौड़ लिए। इसके बाद सफाई कर्मी ने 112 डायल पुलिस को फोन किया। इसके बाद ब्रहमपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव के बारे में जानकारी हासिल की। लेकिन काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बदमाशों ने महिला के साथ लूटपाट करके उसकी गला घोंट कर हत्या की है। शव को कंबल की गठरी में रखकर नाले में फैंक दिया। इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी दिनेश शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment