Sunday, 12 December 2021

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

मेरठ 11 दिसंबर (चमकता युग) शनिवार को सुबह बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा से आगे लालपुर गांव के पास तेज गति से आती कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला भी घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर हालत गंभीर बनी हुई है। जिस कार से हादसा हुआ उसमें सवार दो चिकित्सक भी घायल हो गए हैं। पुलिस भी हादसे के बाद मौके पर पहुंच गई। कार और बाइक को थाने में लाया गया है। शनिवार को सुबह करीब 8:00 बजे हापुड़ के कवि नगर निवासी मोहित पुत्र मुकेश 22 वर्षीय अपनी बाइक से किसी काम से मेरठ आ रहा था। जैसे ही वह लालपुर गांव के पास पहुंचा। पीछे से तेज गति से आ रही है तो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मोहित की मौत हो गई। वहीं चपेट में आने से खरखौदा निवासी रेखा भी घायल हो गई। दूसरी ओर कार में सवार बुलंदशहर निवासी डॉक्टर गोविंद घायल हो गए। डॉक्टर गोविंद सहारनपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक हैं। उनके साथ कार में चिकित्सक देवेंद्र थे जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...