Monday, 13 December 2021

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से हजारों का कीमत सामान जलकर राख।

मेरठ 12 दिसंबर (चमकता युग) थाना सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में रविवार की सुबह एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में मौजूद सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया। बताया गया है कि आग के दौरान घर में रखे सोने चांदी की ज्वैलरी व लगभग 50 हजार की नगदी भी जलकर खाक हो गई। आग पर ग्रामीणों ने काबू पाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। बाद में फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट एस.डी.एम को सौंपी। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह गांव पांचली बुजुर्ग निवासी वहीद पुत्र हमीद के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते थोड़ी देर में मकान के अंदर से आग की ऊंची लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण बिजली का करंट की चपेट में आने की वजह से ग्रामीणों की हिम्मत नहीं पड़ी। जिसके चलते पल भर में घर में रखा तमाम फर्नीचर, कपड़े, सेफ अलमारी, कूलर, फ्रिज व टी.वी जलकर खाक हो गए, जबकि सेफ अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवर व लगभग 50 हजार की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना देकर मेरठ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन की सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम कन्नूंगो अशोक के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट एस.डी.एम को सौंप दी। वहीं दूसरी ओर आग लगने के बाद  परिवार पूरी तरह से खुली छत के नीचे आ गया आग लगने से मकान की छत भी ढह कर गिर गई। जिसमें करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...