Monday, 13 December 2021

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर 978 गर्भवती की जांच।

उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली 179 महिलाओं को किया चिन्हित।

मेरठ 13 दिसंबर (चमकता युग) जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल कालेज, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 978 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच की गयी। इस दौरान 179 उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं योजना की नोडल अधिकारी डा.पूजा शर्मा ने बताया प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मनाया जाता है। इसी के तहत गुरुवार को जनपद के समस्त शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों (सी.एच.सी-पी.एच.सी), जिला महिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच की गयी। दंपत्ति को परिवार नियोजन के साधनो के बारे में भी जागरूक किया गया। डिस्ट्रिक्ट मैटरनल हेल्थ कंसलटेंट इलमा अंजाम ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के दौरान 978 गर्भवती का अल्ट्रासाउंड सहित गर्भवती के शरीर में खून की कमी, रक्त समूह, वजन, यूरिन, मधुमेह, एच.आई.वी सिफलिस की जांच की गई, ताकि प्रसव के दौरान होने वाले जोखिम की पहचान हो सके और समय रहते माँ व बच्चे, दोनों को सुरक्षित किया जा सके। इस विशेष दिवस पर उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली 179 महिलाओं को चिन्हित कर विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनपद स्तर की चिकित्सा इकाई पर रेफर किया गया। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य यही रहता है कि जन्म लेने वाले बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य व जीवन सुरक्षित रहे। इसके लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अन्तर्गत दूसरी व तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती की कम से कम एक जाँच वरिष्ठ चिकित्सक या प्रसूति एवं स्त्री विशेषज्ञ के द्वारा करायी जाए। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था में होने वाले खतरों से बचाती है प्रसव पूर्व जांच गर्भावस्था में जब जटिलताओं की संभावना अधिक होती है तो उस गर्भावस्था को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (उच्च जोखिम गर्भावस्था) में रखा जाता है और इसका पता लगाने के लिए प्रशिक्षित चिकित्सक के द्वारा प्रसव पूर्व तीन सम्पूर्ण जांच कराना बहुत जरूरी होता है, ताकि समय रहते इसका पता लगाकर, उससे होने वाले खतरों से गर्भवती को बचाया जा सके।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...