दिसंबर 2022 तक पश्चिम उत्तर प्रदेश के 600 से अधिक गांव में लगाएगें निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर-डा.सुधीर गिरि, चेयरमैन समूह।
मेरठ/गजरौला 13 दिसंबर (चमकता युग) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अंत्योदय तक सस्ती एवं बेहतर स्वास्थय सेवाओ को घर-घर पहुंचाने के मिशन के साथ वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल विम्स ने अमरोहा के मोहम्बाबाद, बागपत के बड़ागांव मे निशुल्क स्वास्थय शिविरो का आयोजन किया। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने ’’स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत’’ के सपने को साकार करने में विम्स की प्रभावी भूमिका की बात करते हुए वेस्ट यू.पी के लोगो विशेष रूप से ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों में विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाऐ देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। आज अलग-अलग 2 जगह आयोजित ’’स्वास्थय शिविरो का शुभारम्भ क्रमशः समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.पी.के भारती, डा.एन.एस कालिया, सी.ओ डा.अरशद इकबाल, डा.दिव्यांश जोशी, डा.गरिमा, स्किन में डा.एस.के शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.प्रीति, डा.नाजिम, डा.फरहा, आदि ने किया। प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने बताया कि आज से ह्नदय रोगियो, कैंसर सर्जरी, डायलिसिस जैसी एडवान्स सुविधाआएं विम्स में शुरू हो गयी है। इस अवसर पर मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, विम्स के सी.ओ.ओ डा.अरशद इकबाल, डा.शमशाद अली, कुलदीप सिंह, सूरजपाल, शैलेंद्र रावत, मोहित, योगेश, रंजीत चहल, फहीम, अंकित मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment