Wednesday, 15 December 2021

सिंचाई के लिए नहर में आया पानी, महीनों से सूखे थे माइनरे।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 14 दिसंबर (चमकता युग) खेतों में तैयार गेहूँ, लाही, मटर चना, अरहर आदि फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से पहले इटावा नहर व उससे जुड़े बंमबा मधवापुर, ढिकियापुर, सुखमपुर, कमरा नाला, मंगलपुर, माइनर आदि में पानी का बहाव देख किसानों के चेहरों पर चमक दिखाई देने लगी है। जो खेतों में खड़ी फसलों की पहली सिंचाई के लिए दो सप्ताह से इन्तजार कर रहे थे। किसान प्रेमचंद, रमाकांत, रमेश चंद्र, सियाराम, रामप्रकाश, बेचेलाल, राजेंद्र सिह, गंगा राम, महेंद्र पाल आदि ने नहर में पानी का बहाव देख फसलों को सींचने की तैयारी शुरू कर दी है। इन किसानों का कहना है कि डीजल की महंगाई और पम्प प्लास्टिक पाइप के सहारे खेतों की सिंचाई करना अधिक महंगा पड़ता है। जबकि नहर बमबों से सिंचाई लाभदायक और अधिक समय तक नमी रहने की छमता होती है। जिससे फसल उखड़ती नहीं है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...