मेरठ 14 दिसंबर (चमकता युग) पेट्रोल पंप से बैंक जा रहे दो सेल्समैन को बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन लाख 83 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित पंप एम मालिक की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बेहद तत्परता दिखाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लूटी गई धनराशि भी बरामद हो गयी है। लूट की यह वारदात मेरठ के जानी क्षेत्र में हुई। यहां सत्यपाल सिंह का संगम एनर्जी स्टेशन के नामक पेट्रोल पंप हैं। सेल्समैन अंकर व आकाश बाइक से विद्या नालेज पार्क स्थित पी.एन.बी पैसे जमा कराने जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे पैसा लूट लिया। पूछताछ में आकाश निवासी ग्रामी किठौली की भूमिका संदेह के दायरे में आने पर पूछताछ की तो एक के बाद एक परत खुलती चली गई। पुलिस ने ग्राम डूगर निवासी अंकित उर्फ राघव, दीपक ग्राम डूगर, आशीष डूगर, अंकुर ग्राम किठौली को गिरफ्तार कर लूटी गयी धनराशि बरामद कर ली। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक देहात केशव कुमार ने मीडिया को दी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment