Sunday, 26 December 2021

भारतीय वैश्य संगम के द्विवार्षिक चुनाव सात फेरे रेस्टोरेंट गढ़ रोड मेरठ में हुआ।


मेरठ 26 दिसंबर (चमकता युग) भारतीय वैश्य संगम के द्विवार्षिक चुनाव सात फेरे रेस्टोरेंट गढ़ रोड मेरठ पर संपन्न किए गए। चुनावी सभा की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक कुंवर शेखर विजेंद्र ने की, संस्था के संरक्षक पूर्व विधायक अमित अग्रवाल की उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी इंजीनियर सी.पी गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी इंजीनियर सतीश चंद्रा एवं सतीश जिंदल ने चुनाव सम्पन्न कराए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से अंबुज गुप्ता को चुना गया, राष्ट्रीय महामंत्री पद पर विपुल सिंघल को निर्विरोध चुना गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय सिंघल को निर्विरोध चुना गया। सह कोषाध्यक्ष अमित गर्ग निर्विरोध चुने गए तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दीपक मित्तल, नवीन कुमार अग्रवाल एवं मुकुल सिंघल का निर्विरोध चयन किया गया। मुख्य संरक्षक कुंवर शेखर विजेंद्र व संरक्षक पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व आशीर्वाद दिया साथ ही संस्था द्वारा ज़रूरत मंद लोगो की मदद करने के लिए प्रेरित किया। सभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ई.डी.के रस्तोगी, डा.अशोक कुमार गुप्ता, राघव गर्ग, विशंभर दयाल गुप्ता, दीपक मित्तल, अभिलाष गुप्ता, डा.पुनीत कंसल, डा.विशाल जैन, आलोक रस्तोगी, मुकेश मित्तल, विनोद कुमार जैन, पी.के रघुवंशी, अरुण सिंघल समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...