मेरठ 12 दिसंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के तथागत भवन स्थित ध्यान केन्द्र में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग के साथ अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तथागत भवन पहुंचने पर उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के बोधिवृक्ष के दर्शन किये। ध्यान केन्द्र में सुभारती विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी.सिंह ने मुख्य अतिथि बृजलाल को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजलाल ने सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण, प्रति कुलाधिपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी.सिंह, सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.हिरो हितो ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके शुभारंभ किया। इस दौरान बौद्ध विद्वान भंते डा.चन्द्रर्कीति ने मंगलाचरण वंदना प्रस्तुत की। सामाजिक सरोकार एवं सियासत का सबक के विषय पर बृजलाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव उत्थान के उद्देश्यों से एक दूसरे का सहयोग करने से समाज में सरोकार की भावना को प्रोत्साहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तथागत बुद्ध एवं बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की शिक्षाएं समाज में समानता स्थापित करने के साथ मानव मूल्यों को बढ़ाने वाले रही है। उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानवता के कल्याण हेतू जो पंचशील का सिद्धांत के रूप में जीवन मंत्र दिया है उसी को अपना कर मानव अपना संर्वांगीण कल्याण कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन सभ्यता के प्रतीक तथागत गौतम बुद्ध है और उनके द्वारा पूरे संसार को शान्ति के साथ उन्नति करने एवं करूणा के साथ जीवन जीने की शिक्षा दी गई है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा तथागत बुद्ध की शिक्षाओं एवं बौद्ध इतिहास व सभ्यता के प्रचार प्रसार हेतु किये जा रहे कार्याे की सराहना की। उन्होंने अपने गृह जनपद सिद्धार्थ नगर में तथागत बुद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अनुसंधान द्वारा वहां बौद्ध सभ्यता को संरक्षित करने हेतु किये जा रहे कार्याे से सभी को अवगत कराया। उन्होंने अपनी पुस्तक सियासत का सबक की प्रतियां अवलोकनार्थ सभी को भेंट की। सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण ने कहा कि सांसद बृजलाल उन अधिकारियों में से एक रहे हैं जो मेरठ में अपनी नियुक्ति के दौरान किये गये अविस्मरणीय कार्यों के कारण एक अमिट छाप छोड गये हैं एवं आज भी मेरठ की जनता उनको अपना मानती है और याद करती है। कार्यक्रम में राष्ट्र कवि डा.हरिओम पंवार ने देशभक्ति से परिपूर्ण कविताएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुभारती ग्रुप की ओर से कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थापलियाल व सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति एवं लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र ने मुख्य अतिथि बृजलाल को स्मृति चिहृ भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। मंच का संचालन डा.नीरज कर्ण सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी योगेश बंसल, उमालोक के संस्थापक आलोक भटनागर, सुभारती ट्रस्ट अध्यक्ष डा.हिरो हितो, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र, कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थापलियाल, डा.तनुराज सिरोही, बायनाकुलर मीडिया से विकास त्यागी, बार काउंसिल के अध्यक्ष डा.वी.के शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता डा.जी.एस धामा एवं अनेकों संस्थाओं के प्रमुख व सचिव एवं प्रबुद्ध सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment