मोदीनगर 12 दिसंबर (चमकता युग) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच ने डबल स्टोरी, गोविंदपुरी में महा अभियान की शुरुआत की। उचित मूल्य की दुकान पर समस्त राशन कार्ड लाभार्थियों को प्रति कार्ड एक किलो खाद्यान्न तेल, एक किलो नमक एवं एक किलो चना तथा अंत्योदय राशन कार्ड प्रति कार्ड, 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल एवं पात्र गृहस्थी योजना राशन कार्ड प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल का मुफ्त राशन वितरण किया गया। विधायक ने बताया कि समाज के सभी वर्ग को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज लागू किया है, जिसके अंतर्गत माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक समस्त राशन कार्ड धारकों, अंत्योदय राशन कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा। इस अवसर तहसीलदार, सौम्या पाठक, फूड इंस्पेक्टर, राशन डीलर आदेश शर्मा, अमितेश जैन, रोहित अग्रवाल, नवीन जयसवाल, गौरव चौधरी, अजय सेन, भीम सिंह भदौरिया व राधेश्याम अरोड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment