Sunday, 12 December 2021

कंचौसी नहरपुल में गड्ढे हो रहे जानलेवा साबित।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 12 दिसंबर (चमकता युग) सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की सरकारी घोषणा कागजों में ही सिमट कर रह गई है। जिम्मेदारों की लापरवाही से मुख्य मार्ग हो या कंचौसी कस्बे की सड़कें मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सबसे बुरा हाल औरैया रसूलाबाद मुख्य मार्ग का जगह-जगह गड्ढे में तब्दील है। नहर पुल व पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर गड्ढे इस कदर जानलेवा बन गए हैं कि दो पहिया वाहन गिरकर घायल हो रहे हैं और पुल पर गड्ढे होने से रोजाना इस मार्ग से ओवरलोड ट्रकों के आगवन से अंग्रेजों के समय बने पुल के गिरने व धंसने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण इलाकों के लोगों का प्रतिदिन इस मार्ग से कस्बे में आना-जाना लगा रहता है। पर सड़क की बदहाली को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जाता। इस सड़क पर कहीं भी संकेतक अथवा रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है। जिसकी वजह से कई बार लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। कस्बे के लोगों ने पी.डब्ल्यू.डी विभाग से नहर पुल के गड्ढे को दुरुस्त करवाये जाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...