Saturday, 11 December 2021

गंगा नदी से लापता कंचन का शव बरामद।

प्रेमी ने मौत के घाट उतर की शव को गंगा नदी में फेंक दिया था।

मेरठ 10 दिसंबर (चमकता युग) हस्तिनापुर के सैफपुर कंचन नाम की युवती के शव आखिकार बरामद कर लिया है। गोदाखोरों की मदद से उसका शव शुक्रवार को गंगा नदी से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बता दें सैफपुर निवासी कंचन का गांव के ही रोहित से प्रेम प्रंसग हो गया था। युवती ने रोहित पर शादी का दबाव बनाया था। जिस पर रोहित ने उसे मिलने के लिये बुलाया था। तभी से कंचन लापता चल रही थी। इसी को लेकर गुरूवार को परिजनों  ने हस्तिनापुर थाने का घेराव कर कंचन को बरामद करने की मांग  की थी। वही पुलिस ने रोहित व उसके परिजनों ने कडी पुछताछ के बाद गोताखोरों को गंगा नदी में उतार दिया। तलाश करने के  कंचन का शव नदी से बरामद हो गया। तीन दिन तक पानी में पडे होने कारण पूरी तरह अकड चुका  था। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकल कर पंचनामा भर कर पी.एम के लिये भेज दिया। वही इस मामले पकडे गये आरोपयिों की जेल भैजने की तैयारी की जा रही हैै।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...