Sunday, 26 December 2021

वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा किया गया तुलसी पूजन।

मेरठ 25 दिसंबर (चमकता युग) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा तुलसी पूजन दिवस सूरज कुंड पार्क पर बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया गया तथा तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया की पूरा देश तुलसी के महत्व को जान चुका है। तुलसी का पौधा वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ कई गंभीर रोगों में लाभकारी है। हमारा देश संतों का देश है यहां 25 दिसंबर को कोई सेंटा नहीं बल्कि यहां स्वामी विवेकानंद दधीचि, रामकृष्ण परमहंस जैसे संत आएंगे। जीसस नहीं राम और कृष्ण आयेंगे सूरज कुंड पार्क पर तुलसी पूजन दिवस पर वैश्य समाज महिला पदाधिकारियों के साथ अन्य आने जाने वालों बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का उत्साह देखना बनता था। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई और उनके पदाधिकारी अनीता गुप्ता, बिंदिया राजवंशी, कंचन गोयल, खुशी वार्ष्णेय, कविता गोयल, रेशू गर्ग, नेहा गोयल, मधु गोयल, अनु अग्रवाल, प्रभा विश्नोई, राधा सिंघल, नीतू गुप्ता, विमलेश गुप्ता, कृष्णा आदि पदाधिकारियो का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...