मेरठ 30 नवंबर (चमकता युग) पुलिस लाईन्स, मेरठ स्थित सभागार में से.नि पुलिस अधि/कर्म.गण के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, यातायात/लाईन्स, मेरठ द्वारा से.नि पुलिस अधि/कर्म.गण को फूलमाला पहनाते हुए ससम्मान घड़ी, प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। उक्त विदाई समारोह में से.नि पुलिस अधि/कर्म. के परिवारीजन, प्रतिसार निरीक्षक मुकेश सिंह रावत, एवं मदों में नियुक्त अधि/कर्म.गण उपस्थित रहे।
पद व नाम अधि/कर्म.गण:
1.उ.नि 812120675 मंगत सिंह त्यागी पुत्र हरस्वरूप सिंह, ऐच्छिक सेवानिवृत्त, 2.उ.नि 812513196 शीतल प्रसाद पुत्र खूबी राम शर्मा, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त, 3.उ.नि 802140485 मेघराज सिंह पुत्र राजपाल सिंह, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त, 4.उ.नि 822541183 असलम अली खॉ पुत्र मासूम खॉ, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त, 5.मुख्य आरक्षी 852400108 सुन्दर पाल पुत्र जयपाल सिंह, अधिवर्षतापूर्ण सेवानिवृत्त।
No comments:
Post a Comment