मोदीनगर 29 दिसंबर (चमकता युग) शहर कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बैठक आहूत की गई। बैठक में संगठन को मजबूती देने, सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कैसे हो, शहर में टूटी सड़कों की समस्या, जाम की समस्या व नगर में विकास कार्य न होने की जैसे समस्या के समाधान के लिए गहनाता से विचार विर्मश किया और सभी कांग्रेसजनों ने समस्त मुद्दे पर अपने अपने विचार रखें। बैंठक का सफल संचालन शहर महासचिव नंद किशोर शर्मा ने किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा सभी को कांग्रेस के स्थापना दिवस व आगामी नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में मंहगाई व बेरोजगारी चरम पर है। आज खाद् सामग्री के दाम इतने बढा दिये गयें है कि आम जनता को आज दो जून की रोटी भी नही मिल पर रही है। सरकार की विफल नीतियों के कारण आज महिलाओं के घर का बजट बिगाडने का काम ये सरकार कर रही है। आज किसान को गन्ना भुगतान के लिए, नौजवान रोजगार के लिए, मजदूर दो टाइम की रोटी के लिए, महिला घर के बजट को लेकर परेशा है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि मोदीनगर में ऐसी कोई सड़क नही है जो टूटी नही है और जिस सड़क का निर्माण किया गया तो उसमें न तो कोई मानक है न ही गुणवत्ता है। चाहे सीकरी रोड़ हो, फफराना रोड़ हो, महेश मार्ग हो, तिबडा रोड़ हो हापुड फाटक रोड़ हो, गोविदपुरी की विभिन मार्ग सब खस्ता हाल है। क्षेत्र की ऐसी हालत देख लोगों में भारी रोष है और आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता इस दमनकारी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेगी तथा आदरणीय प्रियंका गांधी के नेत्तृव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बैठक में पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा, मंजु राणा, महिला शहर अध्यक्ष डा.मंजुला शर्मा, प्रवक्ता डा.जे.पी सिंह आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में कमेठी का विस्तार करते हुए आकाश वर्मा को महासचिव, निर्दाेष शर्मा, अरमान मेहदी, पोलूस मसीह, अमन शर्मा को शहर सचिव, शिवम शर्मा को वार्ड अध्यक्ष मनोनित किया गया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा, मंजु राणा, महिला शहर अध्यक्ष डा.मंजुला शर्मा, प्रवक्ता डा.जे.पी सिंह, रोहित सिंह अध्यक्ष सेवादल यूथ, नईम खान कामगार कांग्रेस अध्यक्ष, शहर उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, पंकज सोई, महासचिव नंद किशोर शर्मा, शारदा सैन, सचिव सलमान नकवी, इंद्रा शर्मा, बीना ठाकुर, ममता शर्मा, गुलवीर भारद्वाज, निर्मल पॉल, सत्यवीर त्यागी, विनोद शर्मा, रविन्द्र कुमार, शम्बू प्रसाद, अशोक गुप्ता, पिन्टू, वार्ड अध्यक्ष सुशील शर्मा, अरूण शर्मा, अशोक शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुशल पवार, विनोद गोड, मुकुल शर्मा, प्रिस गौतम, निर्दाेष शर्मा, अरमान मेहदी, पोलूस मसीह, अमन शर्मा, दीप चौधरी, आशीष, अवधैश, शिव सहाय, राजबीर सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
No comments:
Post a Comment