मेरठ 30 दिसंबर (चमकता युग) बेगमपुल स्थित एस.जी.एम गार्डन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अब तक का सबसे बड़ा महासम्मेलन था जिसमें पूरे मेरठ महानगर से 5000 महिला सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीप्ति नवल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री रुचि गर्ग के द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गयी। और गुरुकुल के बच्चों द्वारा ओम उच्चारण के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी ममता मित्तल भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग के द्वारा श्रीजी नृत्य नाटिका की। संचालिका अनुराधा शर्मा के बच्चों द्वारा कथक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित महिलाओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा करुणा योद्धा महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी उदिता त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वारियर, महिला जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, महामंत्री डॉली गुप्ता और नुपुर जोहरी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, महेश बाली, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा के साथ-साथ पूरी महिला महानगर कार्यकारिणी महिलाए उपस्थित रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment