Thursday, 30 December 2021

सर्द हवा और बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, बढ़ी ठंड।

सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जले अलाव जनता परेशान।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 दिसंबर (चमकता युग) कंचौसी कस्बे में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाने के साथ दोपहर को सूरज भी नहीं निकला। मंगलवार की रात के 1 बजे से बुधवार की सुबह 7 बजे तक बूंदाबांदी होती रही और सर्द हवा भी चलती रही। जिससे बुधवार को भी सूर्य देव बादलों की ओट में छिपे रहे। इससे दिन भर ठिठुरन बनी रही। ठंड के चलते बाजारों से रौनक गायब रही। लोग घरों में कैद दिखाई दिए। दोपहर के बाद ही जरूरी कामकाज के लिए लोग घरों से बाहर निकले। सर्द हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। एकाएक सर्दी के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। दिन भर धूप न निकलने से मौसम में ठंडक और भी बढ़ गई। इससे बाजार में लोगों का आवागमन कम रहा। खासी परेशानी स्कूली बच्चों और बुर्जुगों को रही। शाम होने तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड का अहसान अधिक दिखाई दिया। वहीं लोगों ने बिधूना तहसील प्रशासन से कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की। कस्बावासी सुधीर पोरवाल, शैलेश अवस्थी, देवेश पालीवाल, दीपू कुमार, अभिनव शुक्ला, हर्षित गुप्ता, अनमोल गुप्ता, ऋशु चौहान आदि लोगों ने नहरपुल बाजार, पुरवा महिपाल, स्टेशन रोड, ढिकियापुर रोड समेत सार्वजनिक स्थानों को चिह्नित कर अलाव जलाने की व्यवस्था कर अलाव जलवाए जाने की मांग की है। जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...