औरैया (संवाददाता विपिन गुप्ता) 14 दिसंबर (चमकता युग) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गाँव परौंख से 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आई 49568 की भर्ती में दो युवाओं का पी.ए.सी में चयन हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर देहात की डेरापुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने दोनों युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। चयनित अभ्यर्थियों में परौंख से हर्षित शुक्ला और परौंख ग्राम पंचायत के नरायनपुरवा के सचेंद्र सिंह का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों ने बताया है कि वह अपने छात्र जीवन से पुलिस में जाने का सपना देखते थे। और आज भारत माता की सेवा करने का सपना साकार हो गया है। वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि संगठन में साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ता आज माँ भारती की सेवा में समर्पित हुए है ये गांव और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दोनों बच्चे बचपन से होनहार थे, और कर्मठ भी थे। उनका चयन बहुत ही खुशी की बात है। ग्रामीणों ने हर्ष-उल्लास के साथ दोनों चयनित अभ्यर्थियों को विदा किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक कुलदीप सिंह, सह संयोजक राहुल राठौर, नगर उपाध्यक्ष गोपाल, जिला एस.एफ.एस राहुल गौर के साथ ग्राम प्रधान संग्राम सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, नितेंद्र, कुंती देवी के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment