Wednesday, 15 December 2021

होटल में ठहरे व्यापारी की संदिग्ध मौत।

 

मेरठ 14 दिसंबर (चमकता युग) थाना सदर बाजार क्षेत्र के  बेगमपुल स्थित होटल लिब्रा में मंगलवार को पिछले पांच दिनों से ठहरे एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मौत का पता उस समय चला जब होटल कर्मचारियों ने होटल में ठहरे व्यापारी के कमरे को साफ करने के खुलवाने का प्रयास किया जो अंदर से बंद मिला। रूडकी निवासी इमरान कारोबार के सिलसिले मे अक्सर मेरठ में आता था। वह होटल लिब्रा में  रूकते थे। होटल मालिक के अनुसार गत 10 दिसंबर को इमरान होटल में ठहरने के लिये  आये थे। वह होटल में कमरा नम्बर 203 में थे। मंगलवार सुबह के समय होटल के कर्मचारी कमरे को साफ करने के लिये गये तो काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। जिस पर कर्मचारी ने इसकी जानकारी होटल मैनेजर को दी। तत्काल पुलिस को इत्ला दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोडकर खोला तो कमरे के अंदर उसका शव पडा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली । लेकिन पुलिस को कोई सोसाईड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर परिजनों को सूचित कर दिया है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...