मेरठ 14 दिसंबर (चमकता युग) शताब्दी नगर में नई भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजे की मांग को लेकर चल रहे धरने में एक युवा किसान की मौत हो गई। आरोप है कि किसान की मौत सर्दी लगने से हुई है। इसके विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नए कानून के तहत मुआवजा मिलने दिलाने, पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा देने पर ही शव उठने देने की बात कही। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में लगभग तीन दशक पहले मेरठ विकास प्राधिकरण ने जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके बाद भी कंचनपुर घोपला, जैनपुर गांवों के किसान भाकियू के बैनरतले लगभग आठ वर्षों से शताब्दी नगर के सेक्टर-4 बी में धरने पर बैठे हैं। किसानों की मांग है कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के आधार पर उन्हें मुआवजा दिया जाए। सोमवार की रात को धरने पर कंचनपुर घोपला गांव का किसान राहुल भी बैठा हुआ था। किसानों का आरोप है कि सोमवार की देर रात सर्दी से युवा किसान राहुल की मौत हो गई। मंगलवार को इसका पता चलते ही भारी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू नेता विजयपाल घोपला का कहना है कि शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैये से किसान अपनी जान गंवा रहे हैं। नई अधिग्रहण नीति के तहत मुआवजा दिया जाए। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजा मिलने पर ही किसान का शव उठाने दिया जाएगा। सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट ब्रह्मपुरी अरुण कुमार, एस.पी सिटी विनीत भटनागर, ए.एस.पी विवेक कुमार, इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने मांग पूरी होने से पहले शव को उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर किसान और अधिकारी आमने-सामने वार्ता कर रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment