Wednesday, 15 December 2021

गैर संचारी रोग नियत्रंण अभियान में प्रदेश में मेरठ पहले स्थान पर।

पहले तीन स्थानों पर मेरठ मंडल के जिलों का कब्जा।

एन.सी.डी स्क्रीनिंग में बागपत दूसरे व हापुड़ तीसरे स्थान पर।

सहारनपुर मंडल का जिला मुजफ्फरनगर 9 वें स्थान पर।

मेरठ 15 दिसंबर (चमकता युग) प्रदेश भर मे चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव अभियान में मेरठ मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान (एन.सी.डी) में 30858 लोगों के रोगों की स्क्रीनिंग कर मेरठ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं मेरठ मंडल के बागपत जिले ने 9597 लोगों की स्क्रीनिंग कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि हापुड़ जिले ने 4876 लोगों की स्क्रीनिंग कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पहले तीनों पर स्थानों पर मेरठ मंडल के जिलों की उपलब्धि पर अपर निदेशक (स्वास्थ्य) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया-पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 16 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले के 12 ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पी.एच.सी), नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र (यू.पी.एच.सी), जिला अस्पताल में एन.सी.डी स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इसमें न्यूरो से संबंधित, पेट से संबंधित, ह्दय रोगी, शुगर, डायबिटीज, लिवर व कैंसर समेत अन्य बीमारियों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग की गयी। उन्होंने बताया मेरठ जिले को अभियान के तहत 17800 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष मेरठ ने 30858 लभार्थियों की स्क्रीनिंग कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। बागपत जिले को 7300 लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष वहां 9597 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। बागपत ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं हापुड़ जिले को 7000 लोगों की सक्रीनिंग का लक्ष्य दिया गया था। हापुड़ ने 4876 स्क्रीनिंग कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह बड़ी उपलब्धि है कि प्रदेश के पहले तीन स्थान पर मेरठ मंडल के तीनों जिले शामिल हैं। डी.सी.पी.एम हरपाल सिंह ने बताया अभियान के लिये प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डी.यू.एच, डी.पी.एम एवं तकनीकी स्टॉफ, सी.एच.ओ, एम.एच.सी.पी, स्टॉफ नर्स ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, जिसके कारण मेरठ मंडल के तीन जिलों ने प्रदेश में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मंडल का गाजियाबाद जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर मेरठ मंडल के तीन जिलों के अतिरिक्त गाजियबाद ने भी प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। गाजियाबाद जिले को 9600 स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष 5849 स्क्रीनिंग की गयी। सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर ने प्रद्रेश में नौवां स्थान हासिल किया है। वहां 13400 स्क्रीनिंग के सापेक्ष 6558 स्क्रीनिंग की गयी।

जिला          स्क्रीनिंग

मेरठ -        173 प्रतिशत

बागपत -      131 प्रतिशत  

हापुड़  -       70 प्रतिशत

गाजियाबाद -   62 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर -  49 प्रतिशत

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...