Friday, 24 December 2021

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवयुक्त युवा जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान समारोह।


औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 24 दिसंबर (चमकता युग) शुक्रवार को कंचौसी कस्बा स्थित पुरानी सब्जी मंडी में कस्बे के व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसके मुख्य अतिथि कानपुर व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक किशन केसरवानी रहे एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मामू पोरवाल मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि युवा जिलाध्यक्ष शीघ्र ही टीम गठित कर व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न व समस्याओं के प्रति संघर्षरत रहे जो कि किसी भी व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य होता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया और कहा कि वो व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जनपद में वो व्यापारियों के हितों की लड़ाई को आंदोलनकारी तरीके से लड़ेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष को कस्बे के भाजपा नेता संतोष शुक्ला ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया व मानवाधिकार के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य बींनू शुक्ला ने आये हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता आदेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर जयप्रकाश गुप्ता, रामभरोसे गुप्ता, वेदप्रकाश पोरवाल, राधाकृष्ण राठौर, समाजसेवी हर्षित गुप्ता उर्फ राधे, मंजुल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, जसवंत दोहरे, संतोष शुक्ला, आनंद गुप्ता, पप्पू वर्मा, पूर्व प्रधान रविन्द्र दोहरे, विशाल गुप्ता, बिरेन्द्र नाथ, तपिश गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी व भाजपाई मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...