मेरठ 09 दिसंबर (चमकता युग) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मानव अधिकार दिवस पर जगदीश शरण राजवंशी इंटर कॉलेज मे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने बताया कि मानव अधिकार वह अधिकार होते हैं जो मानव को मानव होने के नाते प्राप्त होते हैं। मानव अधिकार जीवन जीने के लिए अति आवश्यक होते हैं। मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर पोलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज डा.मनीष कुमार ने बताया कि जाति धर्म रंग लिंग नस्ल रंग आदि के आधार पर किसी भी नागरिक के साथ मानव अधिकारों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। मानव अधिकार सभी लोगों को समान रूप से प्राप्त है। गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, आत्मरक्षा का अधिकार, कानूनी सुरक्षा का अधिकार ये सभी मानव अधिकार है जो सभी व्यक्तियों को जीवन के साथ प्राप्त होते हैं। समाजसेवी विपुल सिंघल ने सभी नागरिकों को मानव अधिकार संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा ने किया। प्राचार्य रीना देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य रीना देवी, मीनू ,रानी, अनुराधा शर्मा, रुचिका तोमर, अनीता प्रधान, वंदना वर्मा, कविता, चांदी, राखी राठौर, रेखा शर्मा, सुजाता, लक्ष्मी शर्मा, कोमल, सुजाता, रश्मि, रुचि, विपुल सिंघल आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 31 अगस्त (CY न्यूज) झारखंड राज्य के दुमका जिले में जरुआडीह मोहल्ला निवासी अंकिता को पास ही के रहने वाले शाहरुख ने 22 अगस्त की शाम फोन प...
No comments:
Post a Comment