मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला मेरठ के प्रतिनिधि मंडल ने महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए परतापुर स्थित कताई मिल की बिल्डिंग के स्थान को पूर्व की भांति चिन्हित किये जाने हेतु मंडलायुक्त मेरठ मंडल के नाम एक ज्ञापन दिया। बताया गया है कि विधान सभा/ लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए लंबे समय से मतगणना हेतु परतापुर स्थित कताई मिल की खाली पड़ी बिल्डिंग निर्धारित होती रही है। संस्था के संज्ञान में आया कि जिला प्रशासन इस प्रयास में जुटा है कि इस बार मतगणना मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय परिसर में कराई जाए। इस विषय को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ इकाई की एक बैठक की गई। विचार विमर्श उपरांत, पूर्व में ही चले आ रहे स्थल कताई मिल को बेहतर उपयुक्त माना गया। कृषि विश्वविद्यालय मेरठ- रुड़की रोड हाईवे पर स्थित है। मतगणना के रोज ई.वी.एम मशीन जमा कराने के लिए सभी विधानसभाओं के मतदान स्थल के अधिकारी मतगणना स्थल पर पहुंचते हैं, साथ ही वहां पर सिक्योरिटी की दृष्टि से भारी-भरकम पुलिस व्यवस्था भी की जाती है। ऐसे में जिस रोज चुनाव होगा उस दिन देर रात्रि तक यह हाईवे पूर्ण रूप से यातायात के लिए बाधित हो जाएगा। यह भी संज्ञान में लाया गया कि मतगणना के दिन सुबह से ही भारी संख्या में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के सपोर्टर, कार्यकर्ता मतगणना स्थल के पास पहुंच जाते हैं। कताई मिल शहर से दूर होने के कारण उस मार्ग पर हजारों की संख्या में भी लोग एकत्रित होने के बाद शहर की गतिविधियों पर कोई असर नहीं होता, परंतु मुख्य मार्ग मेरठ-रुड़की हाईवे पर मतगणना स्थल बनाए जाने से भीड़ एकत्रित होना लाजमी है, जिस कारण वहां पर जाम लगने की पूर्ण संभावना है। वर्ष 2014 के चुनाव में भी मतगणना स्थल बदलकर कृषि विश्वविद्यालय का चयन करने का विषय सामने आया था, परंतु कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य मार्ग पर होने के कारण जाम की व्यवस्था को देखते हुए पुनः मतगणना स्थल कताई मिल चिन्हित कर लिया गया था। निवेदन किया गया कि पुनःएक बार इस विषय पर विचार कर मतगणना के सही स्थल का चयन किया जाए। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला मेरठ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल , सोनम वर्मा, मोनू, नमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment