मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आई.टी इंडस्ट्री में डेटा साइंस पर ऑनलाइन माध्यम से गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। रितेश कुमार, तकनीकी सलाहकार डुकाट, नोएडा ने इंडस्ट्री में डेटा साइंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। रितेश कुमार ने अपने व्याख्यान के दौरान डेटा स्रोतों की पहचान करना और डेटा एकत्र करना, संरचित और असंरचित डेटा का प्रभावी ढंग से विश्लेषण करना, व्यावसायिक चुनौतियों को हल करने के लिए रणनीति तैयार करना, टीम के सदस्यों और नेताओं के सहयोग से डेटा रणनीति बनाना, एल्गोरिदम और मॉड्यूल को उजागर करने जैसे क्षेत्रों को कवर किया। गेस्ट लेक्चर के अंत में एक सत्र रखा गया जहां छात्र छात्राओं ने डेटा साइंस के बारे में प्रश्न किये और अपनी जिज्ञासाएं शांत की। कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रमुख डा.श्रवण गर्ग द्वारा रितेश कुमार को धन्यवाद ज्ञापन किया। विभाग के संकायों में इंजीनियर श्वेता गर्ग, इंजीनियर आशिमा और इंजीनियर पंकज प्रताप सिंह ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment