मेरठ 10 जनवरी (CY न्यूज) एक विवाहिता को देवर के साथ संबंध बनाने से इंकार करना काफी भारी पड़ गया। विवाहिता के मना करने पर उसके पति ने सिगरेट से दाग दिया। इतना ही नहीं उसके बाद वह उसको प्रताड़ित भी करने लगा। विवाहिता ने परिजनों से शिकायत की। वह गंभीर हालत में विवाहिता को अपने साथ ले गए। मायके पहुंचते ही विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर देते ही ससुराल पक्ष ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के निवासी युवती की शादी करीब तीन साल पहले इसी क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता का देवर उस पर गंदी नजर रखने लगा था। दो सप्ताह पहले विवाहिता घर में अकेली थी। तभी देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। विवाहिता ने पति को आपबीती सुनाई। उसने भाई का पक्ष लेते हुए संबंध नहीं बनाने पर सिगरेट से दागना शुरू कर दिया। कई बार विवाहिता ने पति को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी प्रताड़ना कम नहीं हुई। मायके पहुंचते ही विवाहिता की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही आरोपित के स्वजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस दबिश देने उनके घर गई थी। लेकिन आरोपित नहीं मिले। उनकी तलाश जारी है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment