कंचौसी फफूँद के बीच खड़ी रही आनंद बिहारपुरी सुपरफास्ट।
औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 08 जनवरी (CY न्यूज) सुबह 11 बजे के बाद पंजाब से चावल लाद कर आसाम जा रही मालगाड़ी और पीछे आ रही सुपरफास्ट आनंद बिहार पुरी एक्सप्रेस को क्रास देने के लिए कंचौसी स्टेशन की लूप लाइन पर रोकने के लिए ट्रेक क्लियर किया गया। स्टेशन पहुँचने से पहले मालगाड़ी मेल लाइन से लूप लाइन जाते समय बीच के डिब्बो के बीच लगा गैस पाइप अचानक खुल जाने से दोनों डाउन ट्रेक पर मालगाड़ी 30 मिनट तक खड़ी रही। जिसे चालक और खलसी ने ट्रेन के बीच पहुँचकर ठीक किया। इस कारण पीछे से पास होने वाली सुपरफास्ट ट्रेन ट्रेक खाली न होने से कंचौसी फफूँद स्टेशन के बीच लगभग 25 मिनट खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू के अनुसार मालगाड़ी का गैस पाइप खुलने से ट्रेक कुछ देर बाधित रहा बाद में ठीक होने पर संचालन सामान्य हो गया।
No comments:
Post a Comment