लखनऊ 08 जनवरी (CY न्यूज) उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक, परिवहन निगम के कर्मियों का 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा, जिसपर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। शुक्रवार को इस आदेश को पास कर परिवहन निगम प्रशासन को भेजा गया। इसमें जुलाई 2021 से 17 फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले रोडवेज कर्मियों को अभी तक सिर्फ सात फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी होने से प्रदेश भर के 18 से 20 हजार नियमित कर्मी लाभान्वित होंगे। उन्हें दो से छह हजार रुपए प्रतिमाह फायदा होगा। आपको बता दें, यूपी रोडवेज और दूसरे सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी संगठन पिछले काफी समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी को लेकर लड़ाई लड़ रहे थे। वहीं, अब विधानसभा चुनावों से पहले सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे और महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने इस निर्णय को लेकर प्रमुख सचिव परिवहन व निगम के एम.डी का आभार जताया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन के साथ बीते 14 दिसंबर को बैठक हुई। इसके बाद 23 दिसंबर को कमेटी की बैठक में बकाया डी.ए का मुद्दा रखा गया। इससे परिवहन निगम कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता देने का शासनादेश जारी हुआ है। परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक संजय सिंह ने शासन के आदेश के बाद शुक्रवार को सभी रोडवेज के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत जनवरी 2022 के वेतन में महंगाई भत्ता दस फीसद बढ़कर मिलेगा। साथ ही एरियर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें निगम के सेवानिवृत पेंशनभोगी को भी डी.ए का लाभ होगा। जुलाई 2021 के पहले की अवधि का कोई भी एरियर नहीं मिलेगा। यही नहीं प्रबंध निदेशक रहे नवदीप रिनवा द्वारा दिसंबर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों परिचालकों व दैनिक भोगी कर्मियों का नियमतीकरण, मृतक आश्रितों की नियुक्ति का प्रस्ताव बोर्ड से पास कर भेजा जा चुका है। जल्द ही इन पर भी शासन की मुहर लगने की उम्मीद है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment