मेरठ 08 जनवरी (CY न्यूज) देर रात से पश्चिमी उप्र के जिलों और एन.सी.आर में बारिश का दौर जारी है। देर रात से हो रही बारिश के चलते मौसम में काफी तेजी से परिवर्तन आया है। हालांकि तापमान में अभी कोई खास तब्दीली नहीं हुई है। लेकिन इस बारिश से हवा की सेहत में सुधार हुआ है। बारिश से दिल्ली सहित अन्य जिलों का एक्यूआई यानी वायु सूचकांक काफी नीचे आ गया है। इस समय मेरठ का एक्यूआई 58 है। जबकि दिल्ली 71, गाजियाबाद 69, नोएडा का वायु सूचकांक 75 पर बना हुआ है। यानी जो वायु सूचकांक 300 के ऊपर पहुंच गया था। उसमें बारिश के चलते काफी सुधार हुआ है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को दिन भर बारिश की संभावना होगी जिसके चलते शनिवार को पूरे दिन लगातार बारिश होती रहेगी। हालांकि बारिश की रफ्तार धीमी रही लेकिन इससे भी कई जगह जलभराव हुआ। बताया जा रहा है कि ये सर्दी को बढ़ाने वाली हैं। इससे तापमान में गिरवट आएगी। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृृषि मौसम वैज्ञानिक डा.एन सुभाष ने बताया कि मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मेरठ सहित पूरे एन.सी.आर और वेस्ट यूपी में शनिवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त भी की थी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी। गत शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। हालांकि सुबह के समय हल्की धूप निकली थी लेकिन बाद में बादलों ने सूरज को ढक दिया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में गत गुरुवार से बढ़ोतरी देखी जा रही थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment