Sunday, 9 January 2022

कोरियर कंपनी के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी।

मौके से पिस्टल और शराब की बोतल बरामद।

नोएडा 08 जनवरी (CY न्यूज) जिले के थाना फेज 3 स्थित सेक्टर 63 में एक कोरियर कंपनी के मालिक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपने दफ्तर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मौके से आत्महत्या मे प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सी.सी.टी.वी कैमरों की फुटेज को खंगाला है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच की।कोरियर कंपनी मालिक 30 वर्षीय राज सिंह ने पहले अपने कर्मचारी को खाना लाने के लिए बाहर भेजा फिर शराब पी और उसके बाद तमंचे से स्वयं को गोली मार ली। आत्महत्या का पता तब चला जब कर्मचारी खाना लेकर आया और देखा कि राज कुर्सी पर लहूलुहान पड़ा हैं। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि राज सिंह के हाथ में तमंचा था और सिर पर गोली लगी थी। सेन्ट्रल नोएडा ए.डी.सी.पी इलामारन ने बताया कि मूलरूप से जिला बदांयू निवासी 30 वर्षीय राज सिह सुपर टेक इकोविलेज-1 बिसरख में परिवार के साथ रहते थे। ए.डी.सी.पी ने बताया कि राज सिह के दो बच्चे हैं। बच्चे काफी छोटे हैं। घटना के बाद राज सिह की पत्नी व अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...